लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डाः हादसा टला, वायुसेना का विमान मुख्य रनवे से आगे निकल गया, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 20:03 IST

प्रवक्ता ने बताया कि विमान एलं चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। बचाव दल मुंबई पहुंच चुका है और विमान को जल्द ही वहां से हटा लिया जाएगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में दो क्रॉसिंग रनवे है - 09x27 (मुख्य रनवे) और 14x32 (अतिरिक्त रनवे)।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों रनवे पर रोजाना करीब 1,000 विमानों का आगमन एवं प्रस्थान होता है। नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाद यह देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।

भारतीय वायु सेना का एक विमान मंगलवार की रात मुंबई हवाईअड्डे से रवाना होने के दौरान मुख्य रनवे से आगे निकल गया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना की वजह से विमान को उड़ान भरने के लिए दूसरे रनवे की तरफ मोड़ दिया गया।

अधिकारी ने कहा, “यह बात सही है कि मुंबई हवाईअड्डे से रवाना हो रहा वायु सेना का एक विमान मंगलवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर रनवे को पार कर गया था।” रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि विमान को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से खाली कर लिया गया था और वह रनवे से पार चला गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान एलं चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। बचाव दल मुंबई पहुंच चुका है और विमान को जल्द ही वहां से हटा लिया जाएगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में दो क्रॉसिंग रनवे है - 09x27 (मुख्य रनवे) और 14x32 (अतिरिक्त रनवे)।

इन दोनों रनवे पर रोजाना करीब 1,000 विमानों का आगमन एवं प्रस्थान होता है। नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाद यह देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है। परिचालन का बड़ा हिस्सा मुख्य रनवे से किया जाता है। 

टॅग्स :मुंबईफ्लाइटरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां