मुंबई में ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते 50 फीसदी पेट्रोल पंप पर नहीं रहा तेल, हालात गंभीर

By रुस्तम राणा | Published: January 2, 2024 02:13 PM2024-01-02T14:13:47+5:302024-01-02T14:18:50+5:30

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल सप्लाई करने वाली कंपनियों का सहयोग है हालांकि ऑयल ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से मुंबई में शाम तक स्थिति बिगड़ सकती है।

Due to strike of truck drivers in Mumbai, 50 percent of petrol pumps have no oil, situation is serious | मुंबई में ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते 50 फीसदी पेट्रोल पंप पर नहीं रहा तेल, हालात गंभीर

मुंबई में ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते 50 फीसदी पेट्रोल पंप पर नहीं रहा तेल, हालात गंभीर

Highlightsआर्थिक राजधानी मुंबई में 300 से अधिक ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैंस मौके पर मुंबई पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया हैट्रक ड्राइवरों और परिवहन संघों की यह हड़ताल बीएनएस के खिलाफ है

मुंबई: देशभर में ट्रक चालक हड़ताल पर हैं और कई शहरों में हड़ताल का व्यापक असर आम नागरिकों के जीवन पर पड़ता दिखाई देने लगा है। मुंबई में ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से 50 फीसदी पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया है, जिससे लोगों को अपने वाहन में तेल भरवाने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी में आम तौर पर हर दिन 1500 गाड़ियां ईंधन की सप्लाई करती हैं, लेकिन आज एक भी गाड़ी अब तक एक भी ऑयल ट्रक मुंबई नहीं पहुंची हैं। 

इस पर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल सप्लाई करने वाली कंपनियों का सहयोग है हालांकि ऑयल ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से मुंबई में शाम तक स्थिति बिगड़ सकती है। मुंबई के सिवरी इलाके में ऑयल कंपनी में मौजूद ट्रक ड्राइवरों की भीड़ उमड़ी है। 300 से अधिक ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं। इस मौके पर मुंबई पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया है। 

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस से संभावित कमी को कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। लेकिन हड़ताल की वजह से एलपीजी सिलेंडरों को बाजार में भेजने का काम भी बाधित हो गया है। ऐसे में सरकार के लिए वितरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से चला पाना मुश्किल हो गया है। 

ट्रक ड्राइवरों और परिवहन संघों की यह हड़ताल बीएनएस के खिलाफ है। दरअसल, इसमें हिट-एंड-रन मामलों के लिए कड़े दंड पेश किए हैं, विशेष रूप से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में शामिल मोटर चालकों को लक्षित किया है जो अधिकारियों को घटना की सूचना दिए बिना घटनास्थल से भाग जाते हैं। इस नए कानून के तहत, ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को 10 साल तक की कैद और 7 लाख का भारी जुर्माना हो सकता है। 

Web Title: Due to strike of truck drivers in Mumbai, 50 percent of petrol pumps have no oil, situation is serious

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे