लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण उत्तराखंड में विवाह समारोह में अब केवल 25 लोग शामिल हो सकेंगे

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:25 IST

Open in App

देहरादून, एक मई उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही तेजी से बढोत्तरी के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को प्रदेश में होने वाले विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को 100 से घटा कर 25 कर दिया है ।

प्रदेश में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुये रावत ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को सीमित कर 25 तक करने का निर्देश दिया ।

उन्होंने जिलाधिकारियों को जरूरत के हिसाब से बाजारों के खुलने के समय को घटाने के लिये अधिकृत किया ।

रावत ने आशा कार्यकर्ताओं को इंसेंटिव के तौर पर एक हजार रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि कोविड हेल्पलाइन नंबर एवं कॉल सेंटर को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और बिस्तरों एवं इंजेक्शनों से संबंधित सूचना अद्यतन की जाए।

रावत ने कहा कि आक्सीजन सिलेंडरों की संख्या बढाये जाने के प्रयास किये जाने चाहिये तथा एम्बुलेंस की कीमत तय की जानी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos