लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश से हवाईअड्डे समेत कई इलाकों में जलभराव, पांच विमानों का मार्ग परिवर्तित

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश से दिल्ली हवाईअड्डे के प्रांगण और शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव हो गया।

सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण शनिवार सुबह हवाईअड्डे से पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। स्पाइसजेट की दो और इंडिगो तथा गो फर्स्ट की एक-एक उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर जयपुर की ओर कर दिया गया है। दुबई से दिल्ली आ रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान का मार्ग परिवर्तित कर अहमदाबाद कर दिया गया है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने ट्वीटर पर बताया कि ‘‘अचानक भारी बारिश आने के कारण हवाईअड्डे के प्रांगण में थोड़े समय के लिए जलभराव हो गया।’’ उसने कहा, ‘‘हमारी टीम ने फौरन समस्या पर गौर किया और इसे हल कर लिया गया है।’’

डायल ने बताया कि सुबह नौ बजे समय कामकाज सामान्य हो गया है।

नगर निकायों के अनुसार, मोती बाग और आरके पुरम के अलावा मधु विहार, हरी नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के समीप रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनीरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव देखा गया।

लोगों ने सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मधु विहार में कथित तौर पर सड़कों में जलभराव दिखाया गया है जिसमें कुछ डीटीसी क्लस्टर बसों को पानी में खड़ा दिखाया गया और अन्य यात्री जलमग्न सड़कों से अपने वाहन को निकालते दिखे।

ट्वीटर उपयोगकर्ताओं ने सदर बाजार इलाके, मिंटो ब्रिज के समीप, आईटीओ और नांगलोई पुल पर जलभराव की वीडियो भी पोस्ट की।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों से पानी की निकासी के लिए कर्मी काम कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार तड़के भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हुआ। हम प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या से निपट रहे हैं। हमारे कर्मचारी स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रहे हैं।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने भी लोगों को उन रास्तों की जानकारी देते हुए ट्वीट किए जहां उन्हें जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। उसने सुबह करीब 11 बजे ट्वीट किया, ‘‘यातायात अलर्ट। जीजीआर/पीडीआर में जलभराव के कारण यातायात जाम है। कृपया इस मार्ग से बचें।’’

एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘यातायात अलर्ट। रिंग रोड पर डब्ल्यूएचओ के समीप जलभराव है। कृपया इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर