लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से फल-सब्जियों के भाव भी आसमान पर; 15-20 दिनों में भारी उछाल देख विक्रेता बोले- 1 किलो खरीदने वाले अब ले रहे हैं 250 ग्राम

By आजाद खान | Updated: April 3, 2022 12:02 IST

बढ़ते दामों पर एक सब्जी विक्रेता ने कहा, "हम सब्जी 5000 रुपए की लाते हैं और बिक्री 2000 रुपए की होती है, जिससे नुकसान बहुत हो रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से फल और सब्जियों पर भी असर पड़ रहा है। साथ में पर्व और त्योहारों से भी फलों और सब्जियों के दामों में भारी इजाफा देखा गया है।इससे लोगों के खरीदारी पर भी असर पड़ा है।

लखनऊ/पटना: पूरे देश में कल से नवरात्र और आज से रमजान शुरू है। ऐसे में लोगों के सामने महंगाी सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी हुई है। त्योहार में फल से लेकर सब्जियों के दाम तो ऐसे ही बढ़ते हैं लेकिन इस बार सामान्य से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। सब्जी विक्रेता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है जिससे लोगों के सब्जी खरीदने पर भी असर पड़ा है। उनका कहना है कि पर्व त्योहार के लिए दाम तो बढ़े ही लेकिन इस बार फल और सब्जियों के दाम कुछ ज्यादा ही बढ़े हैं। विक्रेताओं के अनुसार, इसके पीछे बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम है। 

फल और सब्जियों पर गिरी महंगाई की मार

फल और सब्जियों के विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण फल और सब्जियां महंगी हुई है। उनके मुताबिक, पिछले 15-20 दिनों में यह दामे अचानक बढ़ी है। बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों के खरीदारी पर भी असर पड़ा है। मामले में प्रयागराज के एक सब्ज़ी विक्रेता ने बताया, "15-20 दिन से सब्ज़ी के दाम में इतना उछाल है कि आम आदमी की थाली से सब्ज़ी गायब हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी की कमर टूटे जा रही है।"

बिहार में भी सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। महंगाई पर बोलते हुए पटना के एक सब्जी विक्रेता ने कहा, “हम सब्जी 5000 रुपए की लाते हैं और बिक्री 2000 रुपए की होती है, जिससे नुकसान बहुत हो रहा है। लोग पहले 1 कि. लो. सब्जी लेते थे अब 100-250 ग्राम ले रहे हैं।” 

त्योहारों के चलते भी बढ़े है दाम

नवरात्र और रमजान में फलों की मांग बढ़ जाती है। फल ही नहीं उपवास में सब्जियों के दाम भी बढ़ जाते हैं क्योंकि लोग अपनी फास्टिंग में सब्जियां ही खाते हैं। नवरात्र में आलू, लौकी, नीबू, टमाटर, कद्दू आदि का सबसे ज्यादा उपयोग होता है और यही कारण है कि इनके दाम भी बढ़े रहते हैं। पर्व के दौरान मसालों से लेकर देशी घी तक की कीमतों में भारी उछाल रहता है। ऐसे में यह महंगाई ने भी आम जनता की कमर तोड़ दी है।  

टॅग्स :भारतपेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भावरमजाननवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण