लाइव न्यूज़ :

डीयू ने ऑनलाइन ओबीई परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के खिलाफ छात्रों को आगाह किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 02:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ‘ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा’ (ओबीई) से पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए।

इन दिशा-निर्देशों में छात्रों से अनुचित साधनों का उपयोग नहीं करने और उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने में देरी होने पर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके पास दस्तावेजी प्रमाण हैं।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को अपनी ‘स्क्रिप्ट’ केवल ओबीई पोर्टल पर जमा करनी है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा देते समय किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करें। उन्हें परीक्षा देने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, परीक्षा में नकल/अनुचित साधनों के उपयोग का पता लगाने के लिए एक प्रणाली है।’’

विश्वविद्यालय ने कहा कि जून में ओबीई के दौरान, 350 से अधिक छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था और परिणामस्वरूप, उनका पेपर या पूरा सेमेस्टर रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब