लाइव न्यूज़ :

डीटीसी मार्शल ने चलती हुई बस में रोकी चोरी, मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ा, केजरीवाल ने की बहादुरी की तारीफ

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 2, 2019 15:19 IST

DTC Bus Marshal: दिल्ली में डीटीसी बस मार्शल ने एक चलती हुई बस में मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया, केजरीवाल ने की तारीफ

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने की चलती हुई बस में मोबाइल चोरी रोकने वाले डीटीसी मार्शल की तारीफइस डीटीसी मार्शल ने एक चलती हुई बस में मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ा

एक बहादुर डीटीसी मार्शल को चलती हुई बस में चोरी की घटना रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सराहना मिली है। संतोष नामक ये मार्शल शनिवार सुबह तारा अपार्टमेंट्स से केंद्रीय सचिवालय जा रही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) बस में सवार था और उसने मोबाइल की चोरी रोकी। 

ट्विटर पर शेयर एक संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को संतोष जैसे मार्शल पर गर्व है। उन्होंने कहा, 'कितनी खुशी की बात है कि बस मार्शल बहादुरी से इस तरह हमारे दिल्ली परिवार को सुरक्षा दे रहे हैं। दिल्ली को संतोष जैसे मार्शल पर गर्व है।' 

डीटीस मार्शल ने चलती हुई बस में रोकी चोरी

संतोष की बहादुरी की घटना तब प्रकाश में आई जब एक ट्विटर यूजर ने बस मार्शल और जिस रूट पर वह यात्रा कर रहा था उसे पहचाने हुए एक संदेश शेयर किया। मैसेज में कहा गया था कि 'मार्शल ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा।'

इस ट्वीट में कहा गया, 'डीटीसी बस #540 (DL1PC9627) के मार्शल संतोष, जो तारा अपार्टमेंट से केंद्रीय सचिवालय (2.11.2019, शनिवार को सुबह 9.10 बजे) जा रहे थे, सभी यात्रियों के सामने मोबाइल चोरी रोकी और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। मोबाइल फोन को मालिक को लौटा दिया गया।' 

डीटीसी बसों में मार्शलों की संख्या बढ़ाकर की गई 13 हजार

सोमवार को, केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में तैनात बस मार्शलों की संख्या-3,400 से लगभग 13,000 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम ने शहर को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक समारोह में कुछ नए मार्शलों से कहा, 'मैं आप सभी को एक सरकारी बस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें विश्वास पैदा करने की जिम्मेदारी सौंप रहा हूं ताकि वे हमारी बसों में घर जैसा आराम महसूस करें।'

उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे नहीं लगता कि जिस स्तर पर हमने बसों में मार्शलों की ताकत बढ़ाई है, यह दुनिया के किसी भी शहर में किया गया है।'

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां