लाइव न्यूज़ :

दवा विक्रेताओं के संगठन ने अमेजन के सीईओ को लिखा पत्र, कहा भारत में ई- फार्मेसी गैर- कानूनी

By भाषा | Updated: August 21, 2020 05:34 IST

आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने 14 अगस्त को बेजोस को पत्र लिखा है। इसके साथ ही अमेजन की भारतीय इकाई के सीइर्ओ अमित अग्रवाल को भी यह पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि आनलाइन दवाईयों की बिक्री भारत में काफी विवादास्पद रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकैमिस्ट और दवा विक्रेताओं की शीर्ष संस्था ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को एक पत्र भेजकर चेताया है दुनिया की यह सबसे बड़ी आनलाइन विक्रेता कंपनी भारत में आनलाइन दवा बिक्री के क्षेत्र में उतरना चाह रही है।

नयी दिलली: कैमिस्ट और दवा विक्रेताओं की शीर्ष संस्था ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को एक पत्र भेजकर चेताया है कि भारत में ई- फार्मेसी गैर कानूनी है। दुनिया की यह सबसे बड़ी आनलाइन विक्रेता कंपनी भारत में आनलाइन दवा बिक्री के क्षेत्र में उतरना चाह रही है।

आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने 14 अगस्त को बेजोस को पत्र लिखा है। इसके साथ ही अमेजन की भारतीय इकाई के सीइर्ओ अमित अग्रवाल को भी यह पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि आनलाइन दवाईयों की बिक्री भारत में काफी विवादास्पद रही है।

इसमें कई मामले अदालत में पहुंचे हैं। एआईओसीडी ने पत्र में कहा है, ‘‘हमें पता चला है कि अमेजन डाट इन ने आनलाइन फार्मेसी के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। हम आपको इसी संदर्भ में यह लिख रहे हैं कि भारत में ई- फार्मेसी गैर- कानूनी है और दवा एवं प्रसाधन कानून एवं नियमों के तहत इसकी मान्यता नहीं है।’’

इस महीने की शुरुआत में अमेजन ने बेंगलूरू में आनलाइन फार्मेसी की शुरुआत की है। उसने ओवर दि काउंटर और डाक्टर की पर्ची के आधार पर दोनों तरह से दवा के लिये आर्डर लेने शुरू किये हैं। वह कुछ परंपरागत औषधियां भी बेच रही है। भारत में फिलहाल दवाइयों की आनलाइन बिक्री का बाजार बहुत छोटा है। 

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं