लाइव न्यूज़ :

फिर कई सैनिक प्रतिष्ठानों के पास नजर आए फिदायीन ड्रोन, कमांडो को उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु को खत्म करने का आदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 29, 2021 11:46 IST

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 36 घंटों में करीब दर्जनभर स्थानों पर ड्रोनों द्वारा फिदायीन हमले करने की कोशिशों के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु को उड़ा दें।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना स्टेशन में भी एंटी ड्रोन गन वाले एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं।सभी सेना मुख्यालयों, यूनिटों, कैंपों में जवानों को अलर्ट किया गया है। 

जम्मू, 29 जून। जम्मू में सैनिक प्रतिष्ठानों को उड़ाने आज भी फिदायीन ड्रोन देखे गए हैं। करीब तीन स्थानों पर ये नजर आए थे और एक स्थान पर इन पर गोलियां भी बरसाईं गईं पर वापस लौटने या हवा में गुम होने में कामयाब रहे। इस बीच सेना ने जम्मू में इन फिदायीन ड्रोन से अपने सैनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की खातिर एंटी ड्रोन गनों समेत कमांडों को तैनात किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू पठानकोट हाईवे पर स्थित सेना के सुंजवां, कालूचक, और कुंजवानी इलाकों में स्थित बिग्रेड तथा बटालियन हेडर्क्वाटरों पर रात को 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक कई स्थानों पर इन ड्रोनों को देखा गया। एक स्थान पर इन पर गोलियां भी बरसाई गईं क्योंकि यह बहुत नीचे उड़ रहा था जबकि अन्य स्थानों पर यह बहुंत की ऊंचाई पर थे।

यही कारण है कि लगातार तीन दिनों से ड्रोन हमलों के चलते सैन्य प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात किए गए हैं। खतरे को देखते हुए किसी भी जगह ड्रोन उड़ता देख जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी सेना मुख्यालयों, यूनिटों, कैंपों में जवानों को अलर्ट किया गया है।  

वायुसेना स्टेशन में भी एंटी ड्रोन गन वाले एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं। हालांकि, सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सभी कैंप अलर्ट पर जरूर रखे गए हैं। दो दिन से लगातार दो ड्रोन वारदातों से सुरक्षा को खतरा तो है ही और यह एक बड़ी चुनौती भी है। लिहाजा सेना पूरी तरह से अलर्ट है और हर संभव कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :भारतीय सेनाआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे