लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड, पुरुषों को धोती कुर्ता और महिलाओं को पहनना होगा साड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 13:09 IST

राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रशासन और काशी विद्वत परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भ गृह में स्पर्श दर्शन के लिए पुरुषों को पारंपरिक धोती कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहनना होगा।जो श्रद्धालु जींस, पैंट, शर्ट, सूट, टाई, कोट पहने होंगे उन्हें सिर्फ मंदिर में दर्शन की व्यवस्था होगी।

प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में स्पर्श दर्शन करने के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। रविवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रशासन और काशी विद्वत परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत मंदिर के गर्भ गृह में स्पर्श दर्शन के लिए पुरुषों को पारंपरिक धोती कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहनना होगा।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक जो श्रद्धालु जींस, पैंट, शर्ट, सूट, टाई, कोट पहने होंगे उन्हें सिर्फ मंदिर में दर्शन की व्यवस्था होगी। ऐसे लोग गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के लिए अभी तक कोई ड्रेस कोड नहीं था। हालांकि उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के कुछ मंदिरों में बिना सिले हुए वस्त्र पहनकर जाने की परंपरा है।

इसके साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में हर दिन सप्तऋषि आरती के पहले छह से सात बजे तक एक घंटे का समय श्रद्धालुओं को स्पर्श दर्शन के लिए तय था, जिसे बढ़ाकर रोजाना 7 घंटे किया गया है।

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब