लाइव न्यूज़ :

अबू धाबी जाने वाली उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुयी ‘काफी’ देरी

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:23 IST

Open in App

चेन्नई, तीन जनवरी चेन्नई से 25 यात्रियों को लेकर अबू धाबी जाने वाली उड़ान के रवाना होने से पहले पायलट को उसमें तकनीकी गड़बड़ी नजर आयी जिससे उड़ान में खासी देरी हुयी। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस उड़ान को रविवार को तड़के दो बजकर 55 मिनट पर रवाना होना था और उसे अपने गंतव्य पर चार बजकर 40 मिनट पर पहुंचना था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह फिलहाल यहीं हवाई अड्डे पर ही है।

विमानन कंपनी ने यात्रियों को सूचना दी कि यात्रा में ‘तकनीकी गड़बड़ियों’ के चलते विलंब हुआ और अब इस विमान के सोमवार तड़के रवाना होने की संभावना है।

यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट को कॉकपिट में गड़बड़ी नजर आयी या फिर विमान को उड़ान भरने के लिए रनवे पर ले जाने के दौरान गड़बड़ी मिली।

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराने के लिए कदम उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो