लाइव न्यूज़ :

यूपी का अमिताभ बच्चन प्रेम! बीएड के छात्र को मिला बिग बी की फोटो वाला एडमिट कार्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2018 10:43 IST

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  इस विश्वविद्यालय एक छात्र को अमिताभ बच्‍चन की फोटो वाला एडमिट कार्ड जारी किया है। जिसके बाद हर कोई सख्ते में है। परीक्षा के एडमिट कार्ट में अमिताभ बच्चन की फोटो देखने पर छात्र ने चिंता जाहिर करते कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया है।

 इस मामले में छात्र कहना है कि मैंने अपनी खुद की फोटो के साथ ही फॉर्म भरा था लेकिन जब मुझे एडमिट कार्ड मिला तो उसमें अमिताभ बच्‍चन की फोटो थी। मामला बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में सफाई पेश की है। छात्र पर ही अरोप मड़ते हुए प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि छात्र ने फॉर्म अपलोड करते हुए ये गड़बड़ी कर दी हो।

वहीं, एएनआई से बात करते हुए छात्र ने बताया, 'मैंने फॉर्म भरते समय अपनी तस्वीर लगाई थी। मुझे डर है कि कई मार्क शीट में भी मेरी जगह बच्चन जी की तस्वीर ना लगी हो।'  मामले पर सफाई देते जी मिश्रा के द्वारा कहा गया है कि फार्म भरते समय हो सकता है कि छात्र ने किसी साइबर कैफे का इस्तेमाल किया हो वहां इस तरह की गड़बड़ हो गई हो।  

साथ ही छात्र अपनी परीक्षा दे रहा है, हमने इस बारे में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को सूचित कर दिया है। प्रयास किया जाएगा कि जब मार्क शीट जारी हो तो ऐसी गलती ना हो। साथ ही कहा गया है कि इस बारे में सचेत कर दिया गया है कि इस तरह की गलती मार्कशीट में ना हो।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी