लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को बुलाया वापस, इस्लामाबाद के लिए हुए रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2019 15:32 IST

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया है। पुलवामा में आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद तनाव बढ़ने के मद्देनजर पाकिस्तान ने सोमवार को भारत स्थित अपने उच्चायुक्त को ‘‘सलाह मशविरा’’ के लिए वापस बुला लिया है। इससे पहले भारत ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था।पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि भारत स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद सोमवार सुबह नयी दिल्ली से रवाना हो गए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने भारत स्थित अपने उच्चायुक्त को सलाह मशविरा के लिए वापस बुला लिया है। वह आज सुबह नयी दिल्ली से रवाना हो गए।’’  अभी यह साफ नहीं है कि वह पाकिस्तान में कितने दिन रहेंगे।नयी दिल्ली में विदेश सचिव विजय गोखले ने शुक्रवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब कर पुलवामा की घटना में 40 सीआरपीएफ जवानों के मारे जाने पर कड़ा विरोध जताया था।हमले के मद्देनजर पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसरिया को पहले ही विचार विमर्श के लिए नयी दिल्ली वापस बुला लिया गया है। भारत ने बृहस्पतिवार को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है।जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी राजनयिक आक्रामकता जताते हुए भारत ने आतंकवाद और उसे राज्य की नीति के साधन के तौर पर इस्तेमाल करने में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित किया।भारत ने मांग की है कि क्षेत्र को आतंकवाद से मुक्त बनाने और अनुकूल माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान को आतंकवादियों और अपने क्षेत्र से संचालित हो रहे आतंकवादी समूहों के खिलाफ तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस लेने की घोषणा की थी और पाकिस्तान से आने वाले सामान पर सीमाशुल्क शनिवार को तत्काल प्रभाव से 200 प्रतिशत बढ़ा दिया था।

 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब