लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाने के बाद डॉ संक्रमण की चपेट में, फिलहाल हो चुके हैं स्वस्थ

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:56 IST

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी एक सरकारी अस्पताल से जुड़े और कुछ दिन पहले कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लेने वाले एक डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए लेकिन अब वह इससे उबर चुके हैं । बीएमसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र सरकार के कार्यबल के एक विशेषज्ञ ने कहा कि यह कोई असामान्य घटना नहीं है क्योंकि टीका लेने के तुरंत बाद प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न नहीं होती है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 46 वर्षीय डॉक्टर बीवाईएल नायर अस्पताल के साथ काम कर रहे हैं और कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के नौ दिन बाद उनकी कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

अस्पताल के डीन डॉ. रमेश भारमल ने बताया कि डॉक्टर पिछले सप्ताह संक्रमित पाए गए थे लेकिन अब वह संक्रमण से उबर चुके हैं और जल्द ही काम शुरू करेंगे।

कोरोना वायरस संबंधी राज्य सरकार के कार्य बल में शामिल डॉ ओम श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी कोई व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि टीके की पहली खुराक लेने के दो सप्ताह बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता विकिसत होनी शुरू होती है तथा अधिकतम प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए दूसरी खुराक जरूरी है।

बीएमसी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूसरी खुराक लेने के बाद पूरी तरह रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में कम से कम 45 दिन का समय लगता है । इसलिए लोगों को टीका लगवाने के बाद भी सुरक्षा नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप