लाइव न्यूज़ :

नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का डीपीआर मार्च तक हो जाएगा तैयार

By आनंद शर्मा | Updated: January 20, 2022 22:50 IST

नागपुर-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार हो रहा है। इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की कुल प्रस्तावित लंबाई 741 किलोमीटर की है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर-मुंबई के रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगीइस बुलेट ट्रेन में एक साथ 750 यात्री सफर कर सकेंगे।

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के काम में काफी तेजी देखने को मिली है। इसके तहत एरियल सहित सभी जरूरी सर्वे के काम पूरे कर लिये गये हैं।

इस सर्वे के आधार पर मिले डेटा का विश्लेषण करके विस्तृत प्रकल्प रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च तक डीपीआर का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद रेल मंत्रालय को इस प्रोजेक्ट के डीपीआर को सौंपा जा सकता है। 

वहीं रेल मंत्रालय से डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी इसके लिए मंजूरी लेनी होगी। इस प्रक्रिया के बाद अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर की तरह नागपुर-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का जमीनी कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मालूम हो कि साल 2019 में प्रस्तावित देश के 6 नए हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर में से एक नागपुर-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से डीपीआर बनाने के लिए रेल लाइन की फाइनल अलाइंमेंट डिजाइन और प्राइमरी रूट मैप बनाने के लिए हवाई सर्वेक्षण भी किया गया।

इसके लिए सितंबर 2020 में टेंडर जारी करके सिकॉन और हेलिका ज्वाइंट वेंचर कंपनी को एरियल सर्वे का काम दिया गया था और यह काम 12 मार्च 2021 को शुरू होकर जुलाई 2021 में पूरा हुआ था। इसमें हेलिकॉप्टर पर अत्याधुनिक लीड और इमेजनरी सेंसर लगाकर मंबई से नागपुर तक के प्रस्तावित रेल मार्ग पर सर्वेक्षण किया गया।

इस हवाई सर्वे के बाद राइडरशिप सर्वे, एन्यरोन्मेंटल इम्पैक्ट और सोशल इम्पैक्ट सर्वे किया गया। अब इन सभी सर्वे में प्राप्त हुए डेटा का विश्लेषण करके डीपीआर तैयार किया जा रहा है।  

मालूम हो कि नागपुर-मुंबई के रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी और इस ट्रेन में एक साथ 750 यात्री सफर कर सकेंगे।

नागपुर-मुंबई हाईस्पीड बुलेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की कुल प्रस्तावित लंबाई 741 किलोमीटर की है। इस रेल प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित स्टेशनों में नागपुर, खापरी डिपो, वर्धा, पुलगांव, कारंजालाड़, मालेगांव, जहांगीर, मेहकर, जालना, औरंगाबाद, शिरडी, नाशिक, ईगतपुरी और शाहपुर जैसे शहरों को शामिल किया जाएगा।  

टॅग्स :RailwaysनागपुरNagpurRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए