लाइव न्यूज़ :

बिहार के अरवल में दशहरा के मेले में विषाक्त जलेबी-समोसा खाने से दर्जनों लोग हुए बीमार, दो की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2022 14:09 IST

बिहार में अरवल कुछ लोगों के लिए मेले में समोसा-जलेबी का लुत्फ उठाना महंगा साबित हो गया। दरअसल एक दुकान से खाने के बाद कई लोग अचानक बीमार पड़ने लगे। दो लोगों की मौत भी हो गई।

Open in App

पटना: बिहार में अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में दशहरा के मौके पर मेले में जलेबी और समोसा खाकर कई गांवों के 25 लोग अचानक बीमार हो गए। सभी बीमार को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की शाम ये सभी लोग ओलदाज बाजार और रोहाई गांव में मेला देखने गए थे। 

रात आठ बजे से मरीजों का सदर अस्‍पताल पहुंचना शुरू हो गया। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

बताया जा रहा है कि रोहाई गांव में लगे मेले में एक दुकान से मिठाई खाने के बाद 25 लोगों की तबियत अचानक ही बिगड़ने लगी। सभी उल्टियां करने लगे। इनमें 9 छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। लोगों को विषाक्त भोजन खाने से उल्टी, सांस लेने में दिक्कत की परेशानी का सामना करना पड़ा। 

शुरुआत में डाक्‍टरों को लगा कि वे लोगों का इलाज कर जल्‍दी ही उन्‍हें रिकवर कर लेंगे, लेकिन दो मरीजों की जान चली गई। बीमार लोगों में 9 छोटे बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल है। इस मामले पर डॉक्टर महेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण