लाइव न्यूज़ :

खतरनाक रोगाणुओं को हथियारों का रूप दिये जाने से निपटने के लिए डोभाल का जैव-सुरक्षा पर जोर

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:35 IST

Open in App

पुणे, 28 अक्टूबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘खतरनाक रोगाणुओं को जानबूझ कर हथियारों का रूप दिया जाना’ एक गंभीर चिंता का विषय है। साथ ही, उन्होंने व्यापक राष्ट्रीय क्षमता बनाने और जैव-सुरक्षा निर्मित करने की जरूरत पर जोर दिया।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए डोभाल ने कहा कि आपदा और महामारी का खतरा किसी सीमा के अंदर तक सीमित नहीं रहता और उससे अकेले नहीं निपटा जा सकता तथा इससे होने वाले नुकसान को घटाने की जरूरत है।

यहां पुणे इंटरनेशनल सेटर द्वारा आयोजित ‘पुणे डॉयलॉग’ में ‘आपदा एवं महामारी के युग में राष्ट्रीय सुरक्षा की तैयारियों ’ पर डोभाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा संदेश यह है कि सभी की भलाई ही सभी के जीवन को सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘खतरनाक रोगाणुओं को हथियारों का रूप दिया जाना एक गंभीर चिंता का विषय है। इसने व्यापक राष्ट्रीय क्षमताओं और जैव-सुरक्षा का निर्माण करने की जरूरत बढ़ा दी है।’’

उन्होंने कहा कि महामारी ने खतरों का पूर्वानुमान करने की जरूरत को रेखांकित किया है और जैविक अनुसंधान के वैध वैज्ञानिक उद्देश्य हैं, इसके दोहरे उपयोग से नुकसान हो सकता है।

एनएसए ने जलवायु परिर्वतन के विषय पर कहा कि यह एक और खतरा है जिसके विविध और अप्रत्यााशित प्रभाव हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संसाधनों की उपलब्धता को प्रभावित करता है जो दिनों-दिन कम पड़ता जा रहा है और यह प्रतिस्पर्धा के बजाय टकराव का कारण बन सकता है। जलवायु परिवर्तन अस्थिरता और बड़े पैमाने पर आबादी का विस्थापन बढ़ा सकता है। ’’

डोभाल ने कहा, ‘‘2030 तक भारत में 60 करोड़ लोगों के शहरी इलाकों में रहने की उम्मीद है। जलवायु परिर्वतन के कारण दक्षिण एशिया में निचले इलाकों से विस्थापन पहले से दबाव का सामना कर रहे शहरी बुनियादी ढांचे पर बोझ और बढ़ा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि ये सभी आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन, आर्थिक सुरक्षा, जल और खाद्य सुरक्षा के लिए समस्या पैदा करेंगे।

उन्होंने, ‘‘जहां तक राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण की बात है, खुद में नव परिवर्तन लाने की जरूरत है क्योंकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त व मानवरहित प्रणालियों तथा डिजिटल बुनियादी ढांचों जैसी चौथी औद्योगिक क्रांति के जरिए तीव्र औद्योगिक विकास हो रहे है।’’

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन को जटिल बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में तरक्की खतरों को रोकने में मदद करेगी। ’’

डोभाल ने कहा कि सामरिक राष्ट्रीय भंडार का रखरखाव, उपलब्धता सुनिश्चित करना, अहम उपकरणों की सुगमता से आपूर्ति और पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना आदि राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के अहम तत्व बन गये हैं।

उन्होंने कहा कि अहम जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर की शुरूआत में ग्लासगो में होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत अपने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत