लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर पहली बार बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत खतरनाक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2019 06:07 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत खतरनाक है।

Open in App

पुलवामा हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए हैं। ऐसे में  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले के बाद अपनी राय रखी है।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत खतरनाक है।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार समाचार एजेंसी एएफपी ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के बीच बहुत खतरनाक स्थिति है। ट्रंप ने भी कहा है कि इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत सारी समस्याएं हैं। दोनों के बीच आपसी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

यूएनएससी ने की थी निंदा

गुरुवार को चीन ने भी भारत का साथ देकर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र की 15 शक्तिशाली देशों की इस इकाई ने अपने बयान में पाकिस्तान के आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद का नाम भी लिया।

इस परिषद में चीन वीटो क्षमता वाला स्थायी सदस्य है। उसने पूर्व में भारत द्वारा सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग के रास्ते में रोड़ा अटकाया है।

यूएनएससी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ सुरक्षा परिषद के सदस्य 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में जघन्य और कायरान तरीके से हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हैं जिसमें भारत के अर्धसैनिक बल के 40 जवान शहीद हो गए थे और इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।' बयान में आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरों में से एक बताया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक