लाइव न्यूज़ :

Dombivli MIDC Blast: डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट से 4 की मौत, 48 घायल

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2024 17:14 IST

Dombivli MIDC Blast:डोंबिवली एमआईडीसी चरण 2 में एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने एमआईडीसी डोंबिवली के लिए स्थायी समाधान निकालने की योजना का आश्वासन दिया।गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कम से कम सात लोगों के घायल होने की खबर है।

Dombivli MIDC Blast: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अंबर केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें लोग फंस गए। इस घटना में करीब 4 लोगों की मौत हो गई है। 48 लोग घायल हैं। कथित तौर पर विस्फोट की आवाज विस्फोट स्थल से 3 किमी दूर तक पहुंचने पर धुएं का विशाल गुबार देखा गया। कैबिनेट मंत्री उदय समत मौके पर पहुंचे और घंटों तक आग बुझाने की कोशिशें चलती रहीं। मंत्री उदय सामंत ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि फैक्टरी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है।

मंत्री ने एमआईडीसी डोंबिवली के लिए स्थायी समाधान निकालने की योजना का आश्वासन दिया। हालांकि, आग लगने की घटना के बाद फौरन दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटे दूर तक उठती दिखाई दे रही है। 

इस बीच, घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने आसपास के क्षेत्रों के लोगों से नहीं घबराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अग्निशमन कार्यों से निपटने के लिए कहा गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी में विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। आग एक कार शोरूम समेत दो अन्य इमारतों तक फैल गई है। दोपहर करीब 1:40 बजे एक संकटकालीन कॉल की गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट में कई वाहन और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कम से कम सात लोगों के घायल होने की खबर है।

टॅग्स :अग्निकांडमहाराष्ट्रThane Policeआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए