लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डॉक्टरों को नहीं मिल रहा वेतन, करना पड़ रहा तनाव व वित्तीय संकट का सामना

By भाषा | Updated: October 17, 2020 17:53 IST

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव, कस्तूरबा और राजेन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वेतन नहीं मिला है और अब वह तनाव तथा वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में कई डॉक्टरों को वेतन न मिलने से उन्हें वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है। स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉ के पी रेवानी ने कहा, “वेतन के बिना हमारी सारी योजनाएं रुक गई हैं।”

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कई डॉक्टरों को वेतन न मिलने से उन्हें वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है। यहां स्थित कस्तूरबा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मारुति सिन्हा ने कहा कि उनके बेटे ने चिकित्सा की पढ़ाई के लिए प्रतिष्ठित कालेज की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठा पाएंगी या नहीं इस पर संशय है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव, कस्तूरबा और राजेन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वेतन नहीं मिला है और अब वह तनाव तथा वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हैं। इन तीनों अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जंतर मंतर पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था जिसमें डॉ सिन्हा ने भी भाग लिया।

सिन्हा ने कहा, “हम डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जाना चाहते। यह अंतिम विकल्प होता है” उन्होंने कहा, “मैं स्थायी डॉक्टर हूं और हमारी मांग पूरी न होने पर म्युनिसिपल कार्पोरेशन डॉक्टर एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है। रेजिडेंट डॉक्टरों को कम से कम जुलाई का वेतन मिला, लेकिन हमें तीन महीने से कुछ नहीं मिला।”

सिन्हा एमसीडीए की महासचिव हैं। एमसीडीए, निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ स्थायी डॉक्टरों का संघ है और इसकी स्थापना 1974 में हुई थी। दिल्ली में निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में लंबित वेतन का संकट गहराने के साथ ही कई चिकित्सकों का कहना है कि वह महामारी से मुकाबला कर सकते हैं लेकिन “कोरोना योद्धा खाली पेट नहीं लड़ सकते।”

स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉ के पी रेवानी ने कहा, “वेतन के बिना हमारी सारी योजनाएं रुक गई हैं।” उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों की ट्यूशन फीस, ईएमआई, कर्ज का भुगतान, कार के ऋण का भुगतान, घर का ऋण, यह सब कैसे चुकाएंगे? क्या थाली बजाने और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने से परिवार का पेट भरेगा?” एमसीडीए के अध्यक्ष आर आर गौतम ने कहा कि समाज उन्हें भगवान मानता है लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि डॉक्टर भी इंसान होते हैं। 

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया