लाइव न्यूज़ :

विधायक पद से इस्तीफा देने पर द्रमुक ने पुडुचेरी में अपने पदाधिकारी को निलंबित किया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:37 IST

Open in App

चेन्नई, 22 फरवरी द्रमुक ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिये पुडुचेरी के अपने पदाधिकारी के वेंकटेशन को सोमवार को निलंबित कर दिया।

वेंकटेशन ने विधानसभा की सदस्यता से रविवार को इस्तीफा दे दिया था। वह पुडुचेरी विधानसभा में थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वेंकटेशन ने अपने इस्तीफे के लिये विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मांगों को पूरा करने के लिये कोष के अभाव को जिम्मेदार ठहराया।

द्रमुक महासचिव दुरै मुरुगन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘वेंकटेशन ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया और उसे बदनाम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें प्राथमिक सदस्यता समेत पार्टी के सभी पदों से निलंबित किया जा रहा है।’’

वी नारायणसामी नीत कांग्रेस सरकार सोमवार को गिर गई। पिछले कुछ दिनों में कई विधायकों के इस्तीफे की वजह से 33 सदस्यीय विधानसभा में उसके समर्थक विधायकों की संख्या मात्र 11 रह गई थी जबकि विपक्ष के विधायकों की संख्या 14 थी, जबकि सात सीटें खाली हैं।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनकी मंत्रिमंडल ने सोमवार को सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किये जाने के बाद मत विभाजन से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?