लाइव न्यूज़ :

DMK सांसद आरएस भारती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अनुसूचित जाति के समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2020 08:30 IST

सांसद आरएस भारती के खिलाफ 1989 के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसांसद आरएस भारती के खिलाफ चेन्नई के दो पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। आरएस भारती ने 17 फरवरी को मीडिया कंपनियों की तुलना 'रेड-लाइट जिलों' से की थी।

चेन्नई: तमिलनाडु के द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता और राज्यसभा सांसद आरएस भारती को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरएस भारती पर अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लोगों के खिलाफ विवादित भाषण देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक आरएस भारती ने 14 फरवरी 2020 को अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित घृणास्पद भाषण दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। द्रमुक संगठन सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें अन्नाद्रमुक नीत सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। 

सांसद आरएस भारती के खिलाफ 1989 के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। नेता के खिलाफ चेन्नई के दो पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। 

आरएस भारती के वकील ने कहा-गिरफ्तारी की एकमात्र वजह यह थी कि वो मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के खिलाफ शिकायत करते हैं

आरएस भारती के वकील शनमुगसुंदरम ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी की एकमात्र वजह यह थी कि वो मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के खिलाफ उनके भ्रष्टाचारों के लिए शिकायतें दर्ज करते रहे हैं, कल (22 मई) ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमने एक अर्जी दाखिल की और अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। 

जानें गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद आरएस भारती ने क्या कहा?

भारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई समाचार नहीं छपा था, लेकिन ‘‘सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी’’। पा

पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मीडिया में सामने आए एक मामले पर ‘‘प्रतिक्रिया’’ दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वे मुझे आज गिरफ्तार करने आए।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकार में भ्रष्टाचार के कुछ मामलों का खुलासा करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

फरवरी महीने में आरएस भारती ने मीडिया की तुलना रेड लाइट एरिया से की

आरएस भारती ने 17 फरवरी को मीडिया कंपनियों की तुलना 'रेड-लाइट जिलों' से की थी। जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे। पत्रकारों पर निशाना साधने के बाद, DMK नेता ने ब्राह्मणों को 'कुत्ता' तक कहा था। एक पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए, आरएस भारती ने पत्रकारों पर तमिलनाडु में DMK के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब