लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बोले-"आइए इस दिवाली हम एक दीया सीमा पर तैनात वीर बेटे-बेटियों के नाम पर जलाएं, जो राष्ट्र की रक्षा करते हैं"

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2020 20:15 IST

पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- "आइए, इस दिवाली हम एक दीया उन जवानों को सलाम करने के लिए जलाएं, जो निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसभी लोगों से कहा कि हर कोई एक दीया जलाएं और वीर जवान को याद करें। जो सीमा की रक्षा कर रहे हैं।चीन और पाकिस्तान सीमा पर बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। दोनों देश लगातार सीज फायर का उल्लघंन कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव के बाद लद्दाख से सटे एलएसी पर भीषण ठंड में भी बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्वीट किया। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- "आइए, इस दिवाली हम एक दीया उन जवानों को सलाम करने के लिए जलाएं, जो निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं।"

देश के सभी लोगों से कहा कि हर कोई एक दीया जलाएं और वीर जवान को याद करें। जो सीमा की रक्षा कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान सीमा पर बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। दोनों देश लगातार सीज फायर का उल्लघंन कर रहे हैं। 

दोनों देशों के बीच तनाव के बाद लद्दाख से सटे एलएसी पर भीषण ठंड में भी बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है। 'साथियो, हमें अपने उन जाबांज सैनिकों को भी याद रखना है, जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं, भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं, हमें उनको याद करके ही हमें अपने त्योहार मनाने हैं।'

त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डंटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी देशवासियों से यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की। मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जाबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।’’ मोदी की इस अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडया पर सैनिकों के सम्मान में दिया जलाते अपनी तस्वीरें साझा करें।

लोग निर्धनों के लिए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को लोगों से कहा कि वे निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनने का संकल्प लें। राष्ट्रपति ने दिवाली के मौके पर सभी देशवासियों और विदेशों में बसे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘विभिन्न पंथों और धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व देश के लोगों की एकता, सद्भावना और भाई-चारे को मजबूत करता है। यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आइए, इस मौके पर हम संकल्प लें कि हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें। दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।’’

उपराष्ट्रपति नायडू ने दिवाली की पूर्वसंध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिवाली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार इस बात की याद दिलाता है कि दानवी शक्तियों का दमन करते रहने की और समाज में अच्छाई और सौहार्द लाने की जरूरत है।

नायडू ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और भगवान राम के जीवन के आदर्श विचारों में हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें दानवी शक्तियों का दमन करते रहना है और हमारे समाज में भलाई तथा सौहार्द लाना है।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा कि त्योहार हमेशा परिवार और मित्रों के साथ बैठने और खुशी मनाने का अवसर होता है लेकिन इस साल कोविड-19 की अभूतपूर्व स्वास्थ्य संबंधी आपदा को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करके दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह त्योहार अज्ञानता के अंधेरे को दूर करे और ज्ञान का दीप जलाए। यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली लाए।’’

टॅग्स :दिवालीरामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सचीनपाकिस्तानजम्मू कश्मीरलद्दाखमनोज मुकुंद नरवणेराजनाथ सिंहसीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO