लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में दिवाली पर पटाखे फोड़ने के दौरान 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसाइटी के 17वीं मंजिल पर लगी आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 08:40 IST

पटना के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में लगी आग। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं दिल्ली में दिवाली के दिन प्रशांत विहार इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली के अवसर पर देशभर में अलग अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।हैदराबाद में पटाखा जलाने के दौरान 10 लोग घायल और अस्पताल में भर्ती हुए जिसमें 4 की हालत गंभीर है।

हैदराबाद: दीपावली के अवसर पर देशभर में अलग अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वहीं हैदराबाद में पटाखे फोड़ने के दौरान 10 लोग घायल और अस्पताल में भर्ती हुए। सिविल सर्जन डॉ नजाबी बेगम ने बताया, "कल हमारे पास 3 मामले आऐ थे आज हमारे पास 10 मामले आए जिनमें से 4 मामले गंभीर थे। इनमें से एक बच्चे की आंख खराब हो गई और अन्य 3 की सर्जरी होगी।"

उधर, पटना के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में लगी आग। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं दिल्ली में दिवाली के दिन प्रशांत विहार इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को बुझा पाए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बरेली में 24 अक्टूबर की रात एक शोरूम और बैंक्वेट हॉल में आग लग गई।

दिवाली जश्न के दौरान ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसाइटी गौर सिटी-2 के 17वीं मंजिल पर आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया, "रात 10:05 पर सूचना मिली थी। आग 18वें फ्लोर के एक फ्लेट तक पहुंची थी। आग पर काबू कर लिया है। आग के कारण का पता नहीं चला है। आग से जनहानी नहीं हुई है।

वहीं महाराष्ट्र में भी ठाणे सहित गोरेगांव, पुणे में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। मुंबई में सोमवार  शाम गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लग गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं मुंबई में गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लग गई। इसके साथ ही पटाखों के फटने से ठाणे में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की पांच घटनाएं सामने आई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

 

टॅग्स :हैदराबादअग्निकांडनॉएडादिल्लीPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी