लाइव न्यूज़ :

Diwali 2024: भारतीय और चीनी सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाई?, सहमति से संबंधों में मधुरता, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 14:24 IST

Diwali 2024: सेना के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दिवाली के अवसर पर एलएसी के साथ कई सीमाओं पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।’’

Open in App
ठळक मुद्देसहमति से चीन और भारत के संबंधों में मधुरता आई है। बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) बिंदुओं पर हुआ। पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

Diwali 2024: भारत और चीन के सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर बृहस्पतिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत कई सीमाओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वी लद्दाख में डेमचोक एवं देपसांग में दो टकराव वाले बिंदुओं पर दोनों देशों की सेनाओं की वापसी के एक दिन बाद यह पारंपरिक प्रथा देखी गयी। इस सहमति से चीन और भारत के संबंधों में मधुरता आई है। सेना के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दिवाली के अवसर पर एलएसी के साथ कई सीमाओं पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।’’

सूत्रों ने बताया कि यह आदान-प्रदान एलएसी सहित पांच बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) बिंदुओं पर हुआ। बुधवार को सेना के एक सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों के सैनिकों ने दो टकराव वाले बिंदुओं पर पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही इन बिंदुओं पर गश्त शुरू हो जाएगी। सूत्र ने तब कहा था कि पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

और कमांडरों के बीच गश्त के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाना है। सेना के सूत्र ने कहा, ‘‘स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत जारी रहेगी।’’ विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में कहा कि पिछले कई हफ्तों की बातचीत के बाद भारत और चीन के बीच एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है और इससे 2020 के मुद्दों का समाधान निकलेगा।

टॅग्स :चीनलद्दाखदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील