लाइव न्यूज़ :

बीमारी से परेशान दरोगा ने गोली मार कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:47 IST

Open in App

लखनऊ, चार मार्च जिले के बंथरा पुलिस थाने में तैनात दरोगा निर्मल चौबे ने बृहस्पतिवार शाम विधानसभा गेट नंबर सात के सामने पार्किंग के पास अपनी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली । उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें बीमारी से परेशान होने की बात कही है ।

इस समय विधान सभा सत्र चल रहा है, और दरोगा चौबे की डयूटी विधानसभा के गेट संख्या सात के बाहर लगी थी । विधानसभा का गेट संख्या सात विधानसभा के पीछे है और यह घटना गेट के पास स्थित पार्किंग के निकट हुई है ।

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि निर्मल चौबे:53: उप निरीक्षक के पद पर बंथरा पुलिस थाने में तैनात थे । बृहस्पतिवार को वह विधानसभा गेट नंबर सात पर तैनात थे । बुधवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली । वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी उन्हें घायल अवस्था में नजदीक के सिविल अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया'' निर्मल कुमार चौबे चोलापुर वाराणसी के रहने वाले हैं। डयूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को तीन बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी । जब पुलिसकर्मी दौड. कर आये तो पार्किंग के पास उन्हें गिरा हुआ पाया । उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया ।''

ठाकुर ने बताया कि दरोगा चौबे के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें इन्होंने लिखा है '' माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरी तबियत खराब है, मैं जा रहा हूं, मेरे बच्चों का आप ध्यान रखियेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos