लाइव न्यूज़ :

आईएसएफ कार्यकर्ताओं के प्रति पंचायत प्रधान के फरमान से बंगाल के जिले में विवाद

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:16 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में उस समय विवाद उत्पन्न हो गया जब एक पंचायत प्रधान ने फरमान जारी किया कि केवल तृणमूल कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखने वालों को ही 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना में काम मिलेगा। इस पर आईएसएफ ने कहा कि राजनीतिक झुकाव ऐेसे मामलों में कभी भी मापदंड नहीं होना चाहिए।

भांगर में भोगाली द्वितीय पंचायत के प्रधान मुदास्सेर हुसैन ने सोमवार को समर्थकों की बैठक में कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जिन लोगों ने आईएसएफ के पक्ष में काम किया , ‘‘वे यदि इस योजना के तहत काम पाने को इच्छुक हैं तो उन्हें सत्तारूढ़ दल के प्रति सपर्मण करना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जिन कार्यकर्ताओं ने हमसे सभी सुविधाएं लेने के बाद चुनाव के दौरान अन्य दलों के लिए काम किया था , वे जब तक हमारे सामने आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तबतक उनपर (इस योजना के लिए) विचार नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने चुनाव के दौरान आईएसएफ के लिए काम किया, उन्हें सत्तारूढ़ दल के प्रति अपनी निष्ठा दिखानी होगी। ’’

तृणमूल कांग्रेस भांगर में आईएसएफ के हाथों चुनाव हार गयी थी। राज्य में यह एक मात्र विधानसभा सीट थी जहां अब्बास सिद्दिकी की पार्टी जीत पायी थी। हुसैन के बयान के कथन की निंदा करते हुए भांगर के विधायक नौशाद सिद्दिकी ने कहा कि निर्वाचित प्रतनिधियों को सभी के लिए काम करना चाहिए, भले ही राजनीतिक झुकाव किसी भी दल की ओर हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?