ओडिशा में बिजली कंपनी के अधिकारी के पास मिली आय से अधिक संपत्ति, किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 23, 2021 06:45 PM2021-09-23T18:45:10+5:302021-09-23T18:45:10+5:30

Disproportionate assets found in Odisha's power company official, arrested | ओडिशा में बिजली कंपनी के अधिकारी के पास मिली आय से अधिक संपत्ति, किया गया गिरफ्तार

ओडिशा में बिजली कंपनी के अधिकारी के पास मिली आय से अधिक संपत्ति, किया गया गिरफ्तार

क्योंझर, 23 सितंबर ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बिजली कंपनी के एक अधिकारी को ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सतर्कता निदेशालय ने बताया कि बालासोर सतर्कता मंडल ने मंगलवार को महेश्वर सेठी के घर की तलाशी ली थी जो टाटा पॉवर नॉर्दन ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटिड (टीपीएनओडीएल) में उप मंडल अधिकारी है।

इसे "बहुत गंभीर मामला" बताते हुए, टीपीएनओडीएल ने कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है और अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिजली वितरण ओडिशा सरकार और टाटा पावर का एक संयुक्त उद्यम है, जिसमें टाटा के पास 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। आरोप है कि सेठी के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।

सतर्कता विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि तलाशी के दौरान 2.57 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। उसने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसे सतर्कता अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Disproportionate assets found in Odisha's power company official, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे