लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस का दावा- दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग से टूलकिट कराया था डिलीट, पीटर फ्रेडरिक के जिक्र से ISI लिंक का भी शक

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2021 10:13 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि टूलकिट में नाम उजागर होने के बाद क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग से उसे डिलीट करने को कहा था। दिशा रवि को शक था कि उन पर कार्रवाई हो सकती है और इसलिए वे किसी वकील से सलाह भी लेना चाहती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट हटाने और इस मुद्दे पर कुछ और अभी नहीं कहने को कहा था: दिल्ली पुलिसपुलिस के अनुसार व्हाट्सएप चैट से ये खुलासे हुए हैं, दिशा को शक था कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैपीटर फ्रेडरिक नाम के एक शख्स का भी आया है जिक्र, पुलिस को आईएसआई लिंक का भी शक

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार हो चुकी क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि उस समय काफी परेशान हो गईं थीं जब ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन पर गलती से टूलकिट ट्वीट कर दिया था। इसके बाद दिशा ने ग्रेटा को इसे डिलीट करने और कुछ और फिलहाल पूरे मुद्दे पर नहीं कहने की भी सलाह दी थी।

पुलिस के अनुसार जब पूरे मामले को लेकर विवाद तेज हुआ तो दिशा किसी वकील से सलाह भी लेना चाहती थीं। उन्हें डर था कि UAPA का इस्तेमाल उनके खिलाफ हो सकता है। पुलिस ने ये दावे मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर किया है।

पुलिस ने साथ ही कहा कि दिशा से जुड़े अन्य लोग निकिता जैकब और शांतनु मुलुक की भी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों खालिस्तान के समर्थक धालिवाल के एक महिला सहयोगी के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। धालीवाल पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन नाम से एक संगठन चलाता है।

22 साल की दिशा को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दिशा पांच दिनों की पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने दावा किया कि ग्रेटा थनबर्ग ने दिशा के अनुरोध के बाद कथित रूप से ट्वीट को हटा दिया और बाद में, दस्तावेज का एक संपादित संस्करण साझा किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिशा ने व्हाट्सएप पर थनबर्ग को लिखा, 'ठीक है, क्या ऐसा हो सकता है कि आप टूलकिट को पूरी तरह ट्वीट न करें। क्या हम थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं। मैं वकीलों से बात करने वाली हूं। मुझे खेद है, लेकिन उस पर हमारे नाम हैं और हमारे खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई हो सकती है।'

पुलिस के अनुसार वकील निकिता जैकब और इंजीनियर शांतनु मुलुक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किये गये है। ये दोनों फरार हैं। 

टूलकिट मामले में ISI कनेक्शन की भी जांच

संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रेम नाथ ने सोमवार को बताया कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा से 15 दिन पहले 11 जनवरी को इन दोनों ने ‘खालिस्तान समर्थक समूह’ पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीएफजे) द्वारा ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से आयोजित एक बैठक में भाग लिया था। 

नाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक में ‘ग्लोबल फार्मर स्ट्राइक’ और ‘ग्लोबल डे ऑफ एक्शन, 26 जनवरी’ नाम से टूलकिट बनाने के तौर तरीकों पर फैसला लिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि वे पीटर फ्रेडरिक नाम के एक शख्स के जरिये आईएसआई के संबंधों की जांच कर रहे हैं जिसका नाम दस्तावेज में है और जिसे संगठन के एक संचालक के साथ जुड़ा हुआ माना जाता है।

पुलिस ने कहा, ‘दिशा, शांतनु और निकिता ने टूलकिट को बनाया और एडिट किया था। दिशा ने टेलीग्राम ऐप के जरिए ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट भेजी। दिशा ने बाद में उस व्हाट्सएप ग्रुप को डिलीट कर दिया जो उसने टूलकिट को प्रचारित करने के लिए बनाया था।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिशा रविग्रेटा थनबर्गकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?