लाइव न्यूज़ :

‘डिस्को डांसर’ के निर्देशक बी सुभाष को बीमार पत्नी के इलाज के लिए मदद की जरूरत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्मकार और लेखक बी सुभाष अपनी पत्नी के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांग रहे हैं। उनकी पत्नी फेफड़े और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं।

77 वर्षीय सुभाष ने कहा कि वह अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ 1982 में स्थापित अपनी कंपनी को अच्छे से चला रहे थे लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति खराब होती गयी। उनकी पत्नी तिलोत्तिमा के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद माली हालत और बिगड़ गयी।

सुभाष ने बताया कि उनकी 67 वर्षीय पत्नी पिछले पांच साल से गंभीर रूप से बीमार हैं लेकिन 2020 से सेहत और बिगड़ गयी तथा उन्हें कई बार अंधेरी पश्चिम स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पांच साल पहले अभिनेता सलमान खान ने उनकी पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज का खर्च उठाया था। फिल्म जगत के कुछ अन्य लोगों ने भी मदद की।

सुभाष ने कहा, ‘‘हम अस्पताल के लंबे चौड़े बिल भरने में असमर्थ थे तो मेरी बेटी श्वेता ने जूही चावला, अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया, भूषण कुमार, रतन जैन जैसे कुछ लोगों से संपर्क किया और वे सब मदद के लिए आगे आए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिथुन चक्रवर्ती ने भी कुछ मदद की पेशकश की। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने भी मदद की।’’

सुभाष को उम्मीद है कि फिल्म उद्योग और बाहर के कुछ और लोग उनकी मदद को आगे आएंगे।

दिल्ली में जन्मे बब्बर सुभाष 20 साल की उम्र में मुंबई आ गये थे। उन्होंने सहायक निर्देशक बतौर काम शुरू किया और अपनी पहली फिल्म 1978 में शशि कपूर तथा हेमा मालिनी के साथ ‘अपना खून’ बनाई।

उनकी बनाई अन्य फिल्मों में ‘तकदीर का बादशाह’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘एडवेंचर्स ऑफ टारजन’ और ‘डांस डांस’ हैं। 80 के दशक की इन सभी फिल्मों में मिथुन ने काम किया था।

सुभाष ने 1989 की फिल्म ‘लव लव लव’ में आमिर खान और जूही चावला के साथ भी काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos