लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में शीघ्र स्थापित होगा आपदा अनुसंधान केंद्र: धामी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:19 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 13 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि राज्य में जल्द ही एक आपदा अनुसंधान केंद्र बनेगा जिसमें ऐसी सुविधाएं होंगी जिनसे पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा आने से पहले उसकी सूचना भेजी जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि इससे एहतियाती कदम करने और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

धामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “परियोजना, केंद्र से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। इसे मंजूरी मिलने के बाद हम इसके लिए उचित स्थान की तलाश करेंगे।”

अपने गृह जिले पिथौरागढ़ के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा अनुसंधान केंद्र और उन्नत उपकरणों की स्थापना के बाद भूकंप, भूस्खलन, भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में एहतियाती कदम उठाना आसान हो जाएगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

धामी ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विकास योजनाओं की शुरुआत की थी लेकिन वे कभी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, उन्हें आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार द्वारा जिन विकास योजनाओं की घोषणा की गई है, उन सभी के लिए पहले से ही वित्त विभाग की मंजूरी ले ली गई है। धन की कमी के कारण इनके क्रियान्वयन में बाधा नहीं आएगी।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में आगामी चुनाव में और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

भाजपा ने पिछले चुनाव में राज्य विधानसभा की 70 सीटों में से 57 पर जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू