लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कहा-MP की सरकार गिराने के लिए BJP ने कांग्रेस विधायक को 100 करोड़ रुपये का दिया प्रलोभन

By भाषा | Updated: January 8, 2019 20:44 IST

सारंग ने कहा, ‘‘यह शिगुफेबाजी है। अब वे साबित करें कि हम किसी ढाबे में गये थे। कांग्रेस की सरकार है, कार्रवाई करे। वीडियो दिखाये। अगर यह साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’ 

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिये कांग्रेस के एक विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। प्रदेश विधानसभा परिसर में सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुरैना जिले के संबलगढ़ से कांग्रेस के विधायक बैजनाथ कुशवाह से संपर्क किया और उन्हें एक ढाबे पर ले गये। 

उन्होंने कहा कि वहां भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग ने कुशवाह से मुलाकात की और कांग्रेस की सरकार गिराने के लिये 100 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही दोनों ने भाजपा की बनने वाली नई प्रदेश सरकार में मंत्री पद देने का लालच भी कुशवाह को दिया। 

कांग्रेस के कई विधायकों को इस प्रकार का लालच देने का दावा करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कुशवाह से तैयार खड़े चार्टर हवाई जहाज में साथ चलने के लिये कहा, लेकिन कुशवाह ने इससे इंकार कर दिया। उन्होने कहा, ‘‘शिवराज सिंह चौहान विचलित हैं क्योंकि वह अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं।’’ 

सिंह के आरोपों के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ‘‘वह काफी समय से इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। छपास रोग के कारण किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाना चाहिये। मैं किसी ढाबे पर नहीं गया। यदि उनके पास सबूत है तो उन्हें इस मामले में कानूनी कार्रवाई करना चाहिये।’’ 

वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बयानों को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही। भार्गव ने कहा, ‘‘इतनी बड़ी राशि आपने सूनी नहीं होगी। दिग्विजय के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिये। वह गप्पबाजी करते हैं। 

आप जानते हैं केन्द्र में भाजपा की अटल जी की सरकार एक वोट से गिर गई थी। इसलिये भाजपा इस तरह के हथकंडों में विश्वास नहीं करती है।’’ वहीं विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि सिंह अपने आरोप साबित करें। 

सारंग ने कहा, ‘‘यह शिगुफेबाजी है। अब वे साबित करें कि हम किसी ढाबे में गये थे। कांग्रेस की सरकार है, कार्रवाई करे। वीडियो दिखाये। अगर यह साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा सवर्णों में गरीबों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण देने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इन परिवारों को आरक्षण देने का कांग्रेस हमेशा से समर्थन करती रही है।

 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब