लाइव न्यूज़ :

न्यायिक, अभियोग और जेलों के डिजिटल डाटाबेस को कई गुना बढ़ाया गया: केन्द्रीय गृह सचिव

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसम्बर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बुधवार को कहा कि देश में न्यायिक, अभियोग और जेलों के डिजिटल डाटाबेस का कई गुना विस्तार किया गया है और अन्य डाटाबेस को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के फायदे के लिए एकीकृत किया गया है।

उन्होंने ‘अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) में अच्छी प्रथाओं और अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस)’ के दूसरे सम्मेलन के सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह ध्यान रखना संतोषजनक है कि आईसीजेएस घटकों जैसे ‘‘ई फोरेंसिक, ई प्रोसिक्यूशन और ई प्रिजन्स’’ को कई गुना विस्तारित किया गया है और सिस्टम के साथ कई और डाटाबेस को एकीकृत किया गया है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक रामफल पवार ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन का आयोजन सीसीटीएनएस और आईसीजेएस से संबंधित अपने नवाचारों और उपलब्धियों को दिखाने के लिए सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है ताकि अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश भी इन्हें दोहरा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं