लाइव न्यूज़ :

बिना जांच के पता लगाना मुश्किल, ऑक्सीजन से संबंधित कोई मौत हुई या नहीं: मनीष सिसोदिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 15:38 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उचित जांच के बिना यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन से संबंधित कोई मौत हुई है या नहीं.

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उचित जांच के बिना यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन से संबंधित कोई मौत हुई है या नहीं.

इस मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, प्रभावित परिवारों में से प्रत्येक को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जा सके, इसके लिए दिल्ली सरकार ने मौतों की जांच के लिए एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक समिति गठित की थी लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल के जरिए केंद्र ने इस समिति के गठन की अनुमति नहीं दी. 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, हम इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल को मंजूरी के लिए एक बार फिर ये फाइल भेज रहे हैं. सिसोदिया ने कहा कि हम पूरी जिम्मेदारी के साथ जांच करेंगे और दोषियों को सजा भी देंगे. 

उन्होंने बताया कि, संक्रमण के चलते दिल्ली में 25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. यह जांच की जानी है कि इनमें से कितनी मौत अप्रैल और मई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई थी. इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि ऑक्सीजन संकट नहीं था. उस समय मरीजों के परिवार, अस्पताल मदद के लिए एसओएस संदेश भेज रहे थे.

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामनसुख मंडावियादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल