लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः भूमि विवाद को लेकर गुस्से से तमतमाए नेता ने महिला को लात-घूसों से मारा, केस दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 05:15 IST

वीडियो में धरपल्ली मंडल (ग्रामीण स्थानीय निकाय) के प्रमुख आई गोपी को एक महिला पर लात बरसाते देखा गया। पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारा था। यह मामला भूमि की बिक्री से जुड़े विवाद का है।

Open in App

हैदराबाद, 18 जूनः तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के एक नेता ने भूमि विवाद को लेकर एक महिला की लात-घूसों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है टीआरएस के एक सत्तारूढ़ जन प्रतिनिधि ने निजामाबाद जिले में लातों से मारा। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 

वीडियो में धरपल्ली मंडल (ग्रामीण स्थानीय निकाय) के प्रमुख आई गोपी को एक महिला पर लात बरसाते देखा गया। पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारा था। यह मामला भूमि की बिक्री से जुड़े विवाद का है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर गोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं, गोपी ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने कहा कि पिछले साल गोपी ने उसे 33. 72 लाख रूपये में एक भूखंड बेचा था। इसपर एक मकान भी था। 

हालांकि, इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ने के बाद और 50 लाख रूपये की मांग की। उन्होंने अब तक महिला को प्रापर्टी नहीं सौंपी और उसे धमकी दे रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला प्रापर्टी सौंपने की मांग करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ गोपी के घर गई। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई जिसके बाद महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा। उन्होंने बताया कि इसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब