लाइव न्यूज़ :

Dharavi Corona Taja Update: धारावी में कोरोना के 26 नए मामले व 2 की मौत, मरीजों की संख्या हुई 859

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 18:15 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 29 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 859 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20228 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 779 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 859 तक पहुंच गई है और रविवार को संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हो गई। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 29 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 859 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि धारावी क्षेत्र के 222 लोग कोरोना बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं।

बता दें कि धारावी के मुस्लिम नगर, मुकंद नगर, आजाद नगर, धारावी मेन रोड, धोरवाड़ा, माटुंगा लेबर कैंप, इंदिरा नगर, बालाजी नगर, कुंभरवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को और शनिवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी, अब रविवार को दो अन्य लोगों के मौत की खबर है। 

मुंबई में पिछले दिनों कोविड-19 से एक CISF कर्मी की मौत

पिछले दिनों मुंबई में तैनात सीआईएसएफ के 55 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 32 कर्मियों का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात था। मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। अर्धसैनिक बल का यह चौथा कर्मी था, जिसकी कोविड-19 के कारण जान गई है। इनमें से दो सीमा सुरक्षा बल के और एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कर्मी था।

महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित

महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 51 अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों में 480 कांस्टेबल हैं, जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 531 संक्रमितों में से अब तक आठ अधिकारियों समेत 39 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। 

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच, अधिकारी ने कहा कि अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 96,231 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं और शनिवार तक 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के शनिवार तक 189 मामले सामने आए, जिनमें 73 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए और इन हमलों को लेकर 683 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमुंबईधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी