लाइव न्यूज़ :

धनबाद न्यायाधीश मौत मामला: सीबीआई ने जानकारी देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर कहा कि न्यायाधीश उत्तम आनंद को 28 जुलाई को एक ऑटोरिक्शा ने कुचल दिया था और उनकी मौत हो गयी थी।

सीबीआई ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह जांच एजेंसी से साझा कर सकता है।

नोटिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी ऑटोरिक्शा चालक लखन वर्मा और उसका साथी राहुल वर्मा सीबीआई ने की हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि गत 28 जुलाई को 49 वर्षीय न्यायाधीश उत्तम आनंद जब सुबह की सैर कर रहे थे तभी एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि न्यायाधीश आनंद रणधीर वर्मा चौक के नजदीक एक चौड़ी सड़क के किनारे सैर कर रहे थे कि तभी अचानक एक ऑटोरिक्शा उनकी तरफ बढ़ता है और उन्हें पीछे से टक्कर मार वहां से फरार हो जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत