लाइव न्यूज़ :

बहुमंजिला इमारत में आग लगने से धनबाद में तीन बच्चों, 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत; शादी में जुटे थे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2023 10:52 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर खेद जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में तीन बच्चों एवं 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। रात्रि लगभग नौ बजे तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर खेद जताते हुए ट्वीट किया।

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक पुरुष भी शामिल है। राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनबाद में जोड़ाफाटक इलाके के आशीर्वाद टावर में शाम छह बजे आग लगी।

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट के चतुर्थ तल पर स्थित फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था और आशंका है कि इसी दौरान तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में दीपक से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यह आग चतुर्थ तल तक फैल गई, जिससे तीन बच्चों एवं 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस बीच राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्रवाई) संजय आनंदराव लाठकर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि रात्रि लगभग नौ बजे तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का जांच के बाद ही पता लग सकेगा। धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने रात्रि लगभग 11 बजे एक बयान जारी कर बताया कि आशीर्वाद टॉवर में राहत और बचाव का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब यहां किसी और के फंसे होने की आशंका नहीं है।

उन्होंने बताया कि दस मंजिला इस अपार्टमेंट के तीसरे और चौथे तल में आग लगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर घायल खतरे से बाहर बताये गये हैं। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी है, उसके चतुर्थ तल पर रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी और विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान तृतीय तल पर रहने वाले पंकज अग्रवाल के घर जलता दीपक कालीन पर गिर गया और आग अन्य मंजिलों में भी फैल गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर खेद जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। आशीर्वाद अपार्टमेंट आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक केंद्र भी है और इसमें बड़ी संख्या में फ्लैट हैं। इस अपार्टमेंट से ही कुछ दूर स्थित हाजरा अस्पताल में शनिवार को हुए अग्निकांड में चिकित्सक दंपति समेत समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी। 

टॅग्स :अग्निकांडDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

क्राइम अलर्टपत्नी, 5 बेटा, 1 बेटी, 4 बहु और 7 नाती-पोतों के साथ 4 मंजिला इमारत में रहते थे व्यवसायी राजेंद्र कश्यप?, देखते ही देखते 9 की जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर