लाइव न्यूज़ :

धमतरी में पांच लोगों को कुचलकर मार डाला था, मादा हाथी की मौत, गरियाबंद के जंगल में मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 16:11 IST

पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले में 204 लोग मारे गए हैं, जबकि इस दौरान 45 हाथियों की भी मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमादा हाथी के मुंह में सूजन और मूत्राशय में संक्रमण था।पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। मादा हाथी भोजन लेने में असमर्थ हो गई थी और वह धीरे-धीरे कमजोर होती चली गई।

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग ने एक मादा हाथी का शव बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में इस मादा हाथी के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी। गरियाबंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शव की प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि मादा हाथी के मुंह में सूजन और मूत्राशय में संक्रमण था।

 

आशंका है कि इसी के कारण उसकी मौत हुई है। गरियाबंद क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि वन विभाग को मंगलवार को धवलपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सिकासेर बांध क्षेत्र में एक मादा हाथी का शव होने की जानकारी मिली थी। अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सक राकेश वर्मा समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के दल को घटनास्थल रवाना किया गया था। बाद में दल ने मादा हाथी का शव बरामद कर लिया था।

अग्रवाल के मुताबिक, पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मादा हाथी के मुंह में सूजन और मूत्राशय में अत्यधिक संक्रमण था। अग्रवाल ने बताया कि आशंका है कि इस कारण मादा हाथी भोजन लेने में असमर्थ हो गई थी और वह धीरे-धीरे कमजोर होती चली गई।

उसकी मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। अधिकारी के अनुसार, अपने झुंड से अलग होने के बाद मादा हाथी गरियाबंद और धमतरी जिले की सीमा पर सिकासेर क्षेत्र में भटक रही थी। उसने धमतरी वन मंडल में नौ अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच पांच लोगों को कुचलकर मार डाला था।

उन्होंने बताया कि मादा हाथी हाल ही में गरियाबंद के जंगलों में पहुंच गई थी। क्षेत्र में तैनात हाथी मित्र (स्वयंसेवकों) और वन कर्मचारी उसकी आवाजाही पर नजर रखे हुए थे। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में पिछले एक दशक से मानव-हाथी संघर्ष की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। हाथी अब राज्य के मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में भी पहुंच गए हैं।

राज्य के सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर और कांकेर जिले से लगातार मानव-हाथी संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। वन विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य में हाथियों के हमले में 204 लोग मारे गए हैं, जबकि इस दौरान 45 हाथियों की भी मौत हुई है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी