लाइव न्यूज़ :

धामी ने उत्तराखंड में अन्नोत्सव योजना की शुरूआत की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:10 IST

Open in App

देहरादून, 11 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश में अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की जिसके तहत एक माह में कुल 14 लाख राशन किट लाभार्थियों में वितरित की जाएंगी।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने छह लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट प्रदान किये। इस योजना के तहत पूरे माह में प्रदेश की सभी 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से निशुल्क 14 लाख खाद्यान्न किटों का वितरण किया जाएगा ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों की चिंता की है और कोरोना काल में जब सारी आर्थिक गतिविधियां रूकी थीं तब भी प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आत्मनिर्भर भारत योजना के अलावा राज्य खाद्य योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अपने संसाधनों से अतिरिक्त खाद्यान्न रियायती दरों पर वितरित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों से बात भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos