लाइव न्यूज़ :

आतंकी हमले में घायल ढाबा मालिक के बेटे की मौत

By भाषा | Updated: February 28, 2021 11:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 फरवरी आतंकवादियों के हमले में गोली लगने से घायल हुए लोकप्रिय कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की यहां रविवार को मौत हो गई।

आतंकवादियों ने ढाबा मालिक के बेटे आकाश मेहता को 17 फरवरी को गोली मारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि मेहता का पिछले 10 दिन से एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने उसे नजदीक से गोली मारी थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस हमले की जिम्मेदारी ‘मुस्लिम जांबाज फोर्स’ ने ली है। यह आतंकवादी संगठन 1990 के दशक से सक्रिय है।

शाकाहारी भोजन परोसने वाला कृष्णा ढाबा इलाके में काफी लोकप्रिय है। यह दुर्गनाग इलाके में स्थित है। भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के कार्यालय और जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश के निवास जैसे कई महत्वपूर्ण भवन ढाबे से 200 मीटर के दायरे में स्थित हैं ।

इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कथित संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध छद्म समूह से बताए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष