लाइव न्यूज़ :

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने संजय राउत को दिया करारा जवाब, कहा-बिहार पुलिस का मनोबल कम नहीं होगा, सुशांत को न्याय चाहिये 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2020 18:13 IST

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सीधी सी बात है कि देश की जनता को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सीबीआई से जांच से ही न्याय मिल सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस को पूरा देश संदेह की नजर से देख रहा है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस जांच में सीबीआई का सहयोग कर अपने दामन पर लगे दाग को धो सकती है.डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि जांच करने गई टीम कोई अपराधी थे, चोरी करने गए थे.

पटना: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत के द्वारा खोले गये मोर्चे के बाद अब बिहार में भी उनके खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं.

एक ओर जहां सुशांत के चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार सिंह बब्लू के द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है, वहीं, बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने आज कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत तौर पर हमला किया जा रहा है. बिहार पुलिस पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं. आईपीएस अधिकारी को क्वारंटाइन किया जा रहा है. इन सब से बिहार पुलिस का मनोबल कम नहीं होगा. मैं नहीं रुकूंगा. हम सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सिर्फ न्याय चाहते हैं.

डीजीपी ने कहा कि मुंबई पुलिस पूरे देश में क्या संदेश दे रही है? अब नागरिकों को भी उनपर भरोसा नहीं है, इसलिए सीबीआई को मामले की जांच करने दें. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से बिहार सरकार और बिहार पुलिस पर माननीय सांसद तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, उससे उनकी छवि धूमिल हो रही है.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "चल पडा है कारवां तो बीच में रुकना मना है, विघ्न पथ को लांघना है, हारना रुकना मना है. डीजीपी ने कहा कि सीधी सी बात है कि देश की जनता को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सीबीआई से जांच से ही न्याय मिल सकता है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को पूरा देश संदेह की नजर से देख रहा है.

ऐसे में तो मुंबई पुलिस को खुद कह देना चाहिए कि इस मामले की सीबीआई जांच करे. मुंबई पुलिस जांच में सीबीआई का सहयोग कर अपने दामन पर लगे दाग को धो सकती है.उन्होंने कहा कि उनकी समझ में ही नहीं बल्कि देश के किसी भी व्यक्ति की समझ में ये बात नहीं आ रही है जांच में मुंबई पुलिस इतनी रुकावट क्यों पैदा कर रही है?

सीबीआई अफसर को क्वारेंटाइन करने की बात तक हो रही है. मुंबई जांच करने गई एसआईटी की टीम पर प्राथमिकी करने की बात पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि जांच करने गई टीम कोई अपराधी थे, चोरी करने गए थे या डकैती करने गए थे? बिहार पुलिस ने क्या बाधा पहुंचाई है? कोर्ट में वो लोग साबित कर पाएंगे?

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब