लाइव न्यूज़ :

रन-वे पर विमान फिसलनः डीजीसीए ने 12 पायलटों को कारण बताओ नोटिस दिया

By भाषा | Updated: July 4, 2019 13:20 IST

अधिकारियों ने बताया कि रन-वे और टैक्सी-वे पर विमानों के फिसलने व नीचे उतरने की छह हालिया घटनाएं स्पाइसजेट के तीन, एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो और गोएयर के एक विमान के साथ हुईं। इसी वजह से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और सूरत में हुई घटनाओं में शामिल दोनों विमानों के पायलटों को डीजीसीए के निर्देशानुसार निलंबित कर दिया गया है।गोएयर का बेंगलुरु से आ रहा विमान रांची हवाईअड्डे पर उतरते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया।

रन-वे और टैक्सी-वे पर विमानों के फिसलने तथा नीचे उतरने की छह हालिया घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने 12 पायलटों के उड़ान भरने की अनुमति रद्द कर दी है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रन-वे और टैक्सी-वे पर विमानों के फिसलने व नीचे उतरने की छह हालिया घटनाएं स्पाइसजेट के तीन, एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो और गोएयर के एक विमान के साथ हुईं। इसी वजह से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि जयपुर से मुंबई जा रहा स्पाइसजेट का विमान भारी बारिश के कारण उतरते वक्त रनवे से फिसलकर पास की घास में फंस गया था। इस वजह से मुख्य रनवे को बंद करना पड़ा था। वहीं 30 जून को भी भोपाल से आ रहा स्पाइसजेट का विमान भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सूरत हवाईअड्डे पर रनवे से नीचे उतर गया था।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई और सूरत में हुई घटनाओं में शामिल दोनों विमानों के पायलटों को डीजीसीए के निर्देशानुसार निलंबित कर दिया गया है। दो जुलाई को स्पाइसजेट का विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरते वक्त रनवे से फिसल गया जिससे चार लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं।

उसी दिन एअर इंडिया एक्सप्रेस का दम्माम से आ रहा विमान कालीकट हवाईअड्डे पर उतरते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया था। उसकी पूंछ टकरा गई थी। 30 जून को एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलोर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद टैक्सी-वे से फिसल गया और जमीन में अटक गया।

उसी दिन गोएयर का बेंगलुरु से आ रहा विमान रांची हवाईअड्डे पर उतरते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी भी पुंछ टकरा गयी थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस और गोएयर की ओर से डीजीसीए की कार्रवाई पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

टॅग्स :एयर इंडियास्पाइसजेटकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण