लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में CBI जांच पर अब फड़नवीस भी बोले- कम से कम ED जांच करे, पैसे के हेर-फेर का पता लगाए

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 31, 2020 13:54 IST

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले रिया चक्रवर्ती ने केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका तो लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के केस की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग तेज होती जा रही है।देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि ED अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से शुरू कर देनी चाहिए।

मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग उठ रही है। इस मामले पर अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि कम से कम प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपनी जांच को आगे बढ़ाए और पैसों की हेर-फेर का पता लगाए। इसके साथ ही देवेंद्र फड़नवीस ने सीबीआई जांच पर जनभावनाओं पर राज्य सरकार की अनदेखी की भी आलोचना की है।

फड़नवीस ने ट्वीट किया, ''#SushantSinghRajput केस को CBI को सौंपने के बारे में एक बहुत बड़ी जनभावना है लेकिन राज्य सरकार की अनदेखी को देखते हुए कम से कम ED एक ECIR दर्ज कर सकता है। ताकी गलतफहमी और मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आ जाए।

सुशांत केस में CBI जांच की मांग तेज, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों पर पटना के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अब इस मामले में पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है।

जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही मुंबई पुलिस: वकील का दावा

बिहार सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा है, अभी उनका (मुंबई पुलिस) स्टैंड ही अलग है, वरना जब एक राज्य की पुलिस किसी मामले की जांच करने दूसरे राज्य में जाती है तो अमूमन उस राज्य की सरकार, पदाधिकारी पूर्ण सहयोग करते हैं। नहीं सहयोग कर रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीससुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिसबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे