लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सत्ता संघर्ष: राहुल गांधी ने एचडी देवगौड़ा को किया कॉल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 00:07 IST

कर्नाटक में सत्ता को लेकर संघर्ष के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जेडी(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की

Open in App

नई दिल्ली, 17 मईः कर्नाटक में सत्ता को लेकर संघर्ष के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जेडी(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की। ऐसा समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने राज्य के राजनैतिक हालात पर चर्चा की। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की । लेकिन, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

बीजेपी नेता बी एस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा सरकार बनाने का निमंत्रण दिये जाने के खिलाफ कांग्रेस और जेडी(एस) मिलकर सुप्रीम कोर्ट में मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है। येदियुरप्पा ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली और उनसे राज्यपाल ने 15 दिन में बहुमत साबित करने को कहा है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस और जेडी(एस) अपने विधायकों को लेकर चिंतित है। उनका मानना है कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों और राज्य के तंत्र का इस्तेमाल करके उन्हें तोड़ लेगी। ऐसा समझा जाता है कि दोनों पार्टियों ने अपने विधायकों को राज्य के लक्जरी रिसॉर्ट में रखा है और वे मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी देवगौड़ाराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी