लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2025: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे के बावजूद पहली बार तलाशी अभियान में ढील और नरमी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 14, 2025 09:46 IST

Independence Day 2025: लाल चौक के एक दुकानदार गुलाम कादिर ने बताया कि हमें लगा कि पहली बार श्रीनगर में लगभग शून्य तलाशी है।

Open in App

Independence Day 2025: इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले का खतरा सिर चढ़ कर बोल रहा है और समाचार भिजवाए जाने तक 4 से 5 जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़ें जारी थीं पर बावजूद इसके पहली बार श्रीनगर शहर में तलाशी अभियान में ढील और नरमी देखी गई है। यह बात अलग है कि 15 अगस्त को सभी आधिकारिक समारोहों के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर का सुरक्षा ग्रिड उच्चतम स्तर के अलर्ट पर है। 

सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर शहर में पहली बार तलाशी अभियान में ढील और नरमी देखी जा रही है, जबकि बख्शी स्टेडियम के मुख्य आयोजन स्थल को पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों खासकर पुलिस और विशेष सुरक्षा गार्ड (एसएसजी) द्वारा मजबूत किया गया है। 

लाल चौक के एक दुकानदार गुलाम कादिर ने बताया कि हमें लगा कि पहली बार श्रीनगर में लगभग शून्य तलाशी है। लोग बिना किसी परेशानी के शहर में स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना था कि समग्र सुरक्षा स्थिति में सुधार के मद्देनजर तलाशी में ढील देना और नरमी बरतना संभव हो पाया है।  उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन स्थल बख्शी स्टेडियम को मजबूत किया गया है और आस-पास की इमारतों में शार्प शूटरों को तैनात किया गया है।

इस बीच कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विधि कुमार विरदी ने कहा कि पुलिस कश्मीर में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि हालिया आतंकी गतिविधियों को देखते हुए कश्मीर में 15 अगस्त के समारोहों को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए एक सघन सुरक्षा योजना तैयार की गई है।

15 अगस्त के मुख्य आयोजन स्थल बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलिस हालिया आतंकी गतिविधियों से वाकिफ है और इसे ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त के सुचारू आयोजन के लिए एक सघन सुरक्षा योजना तैयार की गई है। 

उन्होंने मुख्य आयोजन स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के बाद कहा कि हमें हालिया आतंकी गतिविधियों की जानकारी है। कोकरनाग में अभियान जारी है। इसलिए हमने 15 अगस्त को पूरे कश्मीर में सुचारू रूप से समारोह आयोजित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री जम्मू में परेड की सलामी लेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप