लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आपके काम, लोकप्रियता, जाति या धन नहीं, मोदी के कारण हुई जीत, प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा

By विशाल कुमार | Updated: April 6, 2022 07:16 IST

उपचुनाव, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों और हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा कि हम चुने हुए प्रतिनिधि बार-बार गलतियां करते हैं लेकिन लोग इन गलतियों को भूल जाते हैं और हमें वोट देते हैं क्योंकि वे नरेंद्र मोदी को जिताना चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर यह टिप्पणी की।पाटिल ने कहा कि हम चुने हुए प्रतिनिधि बार-बार गलतियां करते हैं।उन्होंने कहा कि मतदाता मोदी को देखकर वोट करते हैं, आपको और मुझे नहीं।

अहमदाबाद:गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने भाजपा को उसके निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा की गई गलतियों के बावजूद केवल इसलिए वोट दिया क्योंकि वे (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को जीत दिलाना चाहते हैं। पाटिल ने बुधवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

पाटिल ने कहा कि उपचुनाव, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों और हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा कि हम चुने हुए प्रतिनिधि बार-बार गलतियां करते हैं लेकिन लोग इन गलतियों को भूल जाते हैं और हमें वोट देते हैं क्योंकि वे नरेंद्र मोदी को जिताना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि मतदाता मोदी को देखकर वोट करते हैं, आपको और मुझे नहीं। वह उनके लिए आदर्श हैं। इसलिए मैं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील करता हूं कि आइए हम दूसरी बार गलती न करने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि आपकी जीत केवल भाजपा के प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों, पेज कमेटी के सदस्यों की कड़ी मेहनत के कारण है जो घर-घर जाकर आपके लिए वोट मांगते हैं और मतदाताओं को मतपेटी तक ले जाने की जिम्मेदारी लेते हैं। आपको यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि आपने अपने काम, लोकप्रियता, जाति या धन के कारण जीत हासिल की है। जीत का एक ही कारण है और वो है सिर्फ मोदी की वजह से और दूसरी है कार्यकर्ताओं की ताकत के कारण।

टॅग्स :गुजरातBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos