लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल से इतर बीजेपी का आंतरिक सर्वे कुछ और बयानी कर रहा है, अशोका होटल में एनडीए का रात्रिभोज क्या बाकी दलों को निमंत्रण है?

By विकास कुमार | Updated: May 22, 2019 14:22 IST

बीजेपी का आंतरिक सर्वे किसी भी न्यूज़ चैनल के सर्वे से ज़्यादा ऑथेंटिक होगा क्योंकि इसमें करोड़ों कार्यकर्ताओं का फीडबैक शामिल है. बीजेपी एक यथार्थवादी पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत संगठन का फीडबैक सिस्टम है. 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी एक यथार्थवादी पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत संगठन का फीडबैक सिस्टम है. नवीन पटनायक की पार्टी ने पहले ही केंद्र में बीजेपी के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं.

19 मई को टीवी चैनलों पर शाम छह बजे के बाद एग्जिट पोल के जरिये बीजेपी का मेगा शो शुरू हुआ. तूफ़ान की रफ्तार से भी ज़्यादा तेजी से नतीजे बीजेपी के पक्ष में आये, या यूं कहें कि एनडीए सरकार को 2014 से भी विशाल जनमत दे गए. 

12 सर्वे में से 10 ने एनडीए को 300 से ज़्यादा का आंकड़ा दिया और पिछले कुछ समय से एग्जिट पोल का सबसे विश्वसनीय चेहरा बन चुके टुडेज चाणक्या ने 350 के पार पहुंचा दिया. इंडिया टुडे-माय एक्सिस पोल ने 365 सीटों की घूटी पिलाई है. लेकिन यहां ठहरने की जरूरत है. 

आम तौर पर पार्टी की हर सफलता के संकेत मिलते ही पार्टी प्रवक्ता और तमाम नेता मीडिया के सामने आ कर नरेन्द्र मोदी को क्रेडिट देने में समय नहीं लगाते हैं लेकिन पोल में इतने प्रचंड बहुमत के मिल रहे इशारे के बीच भी सन्नाटे की चादर ओढ़े रहना कुछ और कहानी बयां कर रहा है. 

बीते दिन दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए नेताओं को रात्रिभोज पर बुलाना दरअसल बीजेपी के आंतरिक सर्वे का निमत्रण था. ऐसी ख़बरें हैं कि बीजेपी को खुद के आंतरिक सर्वे में एनडीए को 258 सीटें मिलने की बात सामने आई है.

272 के जादूई आंकड़ें तक पहुंचने के लिए बीजेपी को दो-तीन सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है. नवीन पटनायक की पार्टी ने पहले ही केंद्र में बीजेपी के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं. दक्षिण से जगनमोहन रेड्डी और चंद्रशेखर राव के भी जुड़ने की संभावनाएं हैं. 

बीजेपी का आंतरिक सर्वे किसी भी न्यूज़ चैनल के सर्वे से ज़्यादा ऑथेंटिक होगा क्योंकि इसमें करोड़ों कार्यकर्ताओं का फीडबैक शामिल है. बीजेपी एक यथार्थवादी पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत संगठन का फीडबैक सिस्टम है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सनरेंद्र मोदीअमित शाहएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी