लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर के कई शहरों पर सीजफायर के बावजूद पाकिस्‍तान के ड्रोनों का हमला, कई कस्‍बों में ब्‍लैकआउट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 10, 2025 21:38 IST

मिलने वाले समाचारों में कहा गया है कि पाक सेना ने एलओसी पर नौशहरा, अखनूर, और सुंदरबनी इलाकों में तोपखानों के मुंह खोलते हुए भीषण गोलाबारी आरंभ कर दी थी। फिलहाल कश्मीर सीमा पर होने वाली गोलाबारी की पुष्टि नहीं हेा पाई थी।

Open in App

जम्मू: अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के बीच मध्यस्थता कर जिस सीजफायर को पांच बजे से लागू करने की घोषणा की गई थी, पाक सेना ने तीन घ्ंाटों के भीतर ही उसकी धज्जियां उड़ां दीं। पाक सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर के कई सेक्टरों में गोलाबारी आरंभ कर दी गई थी। इसके लिए वह भारी तोपखानों का भी सहारा ले रहा था।

मिलने वाले समाचारों में कहा गया है कि पाक सेना ने एलओसी पर नौशहरा, अखनूर, और सुंदरबनी इलाकों में तोपखानों के मुंह खोलते हुए भीषण गोलाबारी आरंभ कर दी थी। फिलहाल कश्मीर सीमा पर होने वाली गोलाबारी की पुष्टि नहीं हेा पाई थी।

पाक सेना ने सीजफायर को तोड़ते हुए इंटरनेशनल बार्डर पर भी 120 एमएम मोर्टार तथा मीडियम आर्टिलरी से गोले बरसाने आरंभ किए थे। रक्षा सूत्रों का कहना था कि भारतीय पक्ष भी पाक सेना द्वारा फिर से आरंभ की गई गोलाबारी का भरपूर जवाब दे रहा था।

हालांकि कठुआ के सांजी मोड़ इलाके में ड्रोन हमलों की सूचनाएं भी मिली हैं। पर इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। पर लोगों द्वारा इन ड्रोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर की जा रही थीं।

हालत यह हैं कि दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर की घोषणा के बावजूद जम्मूवासी दहशतजदा हैं। यह दहशत कितनी है इससे स्पष्ट होता था कि जम्मू के कई इलाकों में लोगों ने ब्लैकआउट कर रखा था और वे लाइटें जलाने का खतरा मोल नहीं लेना चाहते थे।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह