लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लातूर में फसल बर्बादी से हताश, कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 00:07 IST

Open in App

लातूर, सात नवंबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में भारी बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से हताश और कर्ज में डूबे 24 वर्षीय किसान ने एक जलाशय में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार की रात शिरूर अनंतपाल तहसील के डोंगरगांव गांव में हुई और मृतक की पहचान अजीत विक्रम बान के रूप में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बान के पास चार एकड़ भूमि थी। हालांकि, कुछ महीने पहले मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उसकी पूरी फसल बर्बाद हो जाने से वह अवसाद में था। उसने बीज खरीदने के लिए हजारों रुपये खर्च किए थे और बैंकों से आठ लाख रुपये का कर्ज लिया था।

पुलिस ने बताया कि उसने बैराज में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में शिरूर अनंतपाल पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर